फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डालसा की ओर से जन जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) किश्तवाड़ की ओर से जिला न्यायालय परिसर सहित विभिन्न पंचायतों में पैन इंडिया आउटरीच अभियान का आगाज हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किश्तवाड़ के अध्यक्ष वाईपी कोतवाल की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही एक रैली का भी आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपिता का संदेश दिया गया। इस दौरान तहसील विधिक सेवा समिति किश्तवाड़ के अध्यक्ष वाईपी शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव इमरान वानी आदि मौजूद रहे। वहीं, नगरपरिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें