डोडा। पुलिस ने जिले में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत दो कुख्यात अपराधियों को हिरासत में लेकर जिला जेल उधमपुर भेज दिया है। मोहम्मद रफीक निवासी सेकवान बेओली के खिलाफ चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। इसी तरह दीन मोहम्मद निवासी धार दशनान भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है। आरोपियों की बार-बार अपराध में संलिप्तता और जन शांति के खतरे को देखते हुए पुलिस ने डोजियर तैयार किए, जिसके आधार पर डिटेंशन ऑर्डर जारी किए गए। संवाद