फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरी सड़क की बदहाली पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के साथ लगती चरी पंचायत में सड़क की खस्ता हालत को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सड़क पर तारकोल नहीं डाले जाने के कारण पूरी सड़क पर बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। इससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही हैं। साथ में निजी स्कूल है। इसमें आने वाले बच्चों को भी काफी समस्याएं पेश आ रही हैं। फिसलन के कारण अब तक कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल तारो देवी, प्रिया देवी, मस्त राम और अन्य ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से कई बार आग्रह करने के बाद सड़क को ठीक करने के लिए काम शुरू करवाया गया था लेकिन इस पर डस्ट की जगह सिर्फ बजरी और मिट्टी डाल दी गई है, जिससे पूरी सड़क पर बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है।
उन्होंने कहा कि नायब सरपंच से भी इस मामले पर बात की गई है। उनका कहना था कि बजट की कमी के कारण सड़क का आगे का काम नहीं हो पा रहा है। अगर बजट मिलता है तो इसे पक्का कर दिया जाएगा। उनकी प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द सड़क पर तारकोल बिछाकर राहत दी जाए अन्यथा मजबूर होकर उन्हें उग्र धरना प्रदर्शन करना पडे़गा। प्रदर्शन में काफी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ स्कूल के छात्र भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें