फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों पर हमला करने वाले भुगतेंगे इसके गंभीर परिणाम

विज्ञापन
उधमपुर: हिंदू जागरण मंच द्वारा गोल मार्केट में किया प्रदर्शन. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मंदिरों पर हो रहे हमलों के विरोध में सोमवार को हिंदू जागरण मंच ने नगर के लाल चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू प्रांत में आए दिन हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदुओं को कमजोर समझने वाले अच्छी तरह इतिहास के पन्ने पलट कर देख लें। जब भी किसी ने हिंदू की आस्था और मातृभूमि पर किसी ने आघात करने का प्रयास किया है तो उसका नामोनिशान तक मिटा दिया गया है। इसलिए, हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर बार-बार हमले कर जो कायर लोग हिंदुओं को ललकारने का प्रयास कर रहे हैं, वे समझ लें कि हिंदू आज भी पूर्ण रूप से संगठित और मजबूत है। लेकिन, सिर्फ अपने देश की एकता और भाईचारे के लिए खामोश है।
उन्होंने कहा कि कुछ समय में जम्मू, कठुआ, डोडा तथा भद्रवाह के कुछ मंदिरों में तोड़फोड़ के मामले सामने आएं हैं। इसलिए, सभी को यह समझना होगा कि ये कोई सामान्य घटनाएं नहीं हैं, बल्कि आने वाली बड़ी चुनौती की एक आहट है, जिसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता। बंगाल और केरल में भी शुरू में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया गया था। इसके बाद भी जब हिंदुओं ने आवाज नहीं उठाई तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिले।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी बोले कि अब जम्मू संभाग में भी इसी पैटर्न पर जानबूझकर इस तरह की वारदातें की जा रही हैं। इसलिए, चुप करके इन चीजों को नजरंदाज करना आने वाले समय में हिंदुओं के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करें और संगठित होकर ऐसी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें