फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ मामले में हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
भद्रवाह वासुकी नाग मंदिर में हुई तोड़फोड़ करने वालों के विरूद्ध कारवाई की मांग पर प्रदर्शन करते ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। भद्रवाह के प्राचीन वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। उन्होंने प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी कि यदि दोषियों से सख्ती से नहीं निपटा गया तो उनका प्रदर्शन उग्र रूप ले लेगा। बुधवार को कस्बे के मुख्य चौक पर व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया। कहा कि घटना में जो भी आरोपी शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पहले से कश्मीर में लक्षित हत्याएं (टारगेट किलिंग) की जा रही हैं। अब भद्रवाह में मंदिर को निशाना बनाया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले में यदि ढीला रवैया अपनाया तो लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। प्रदर्शन में अमित अबरोल, अभिषेक जंवाल, रवि गुप्ता, आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें