फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी को धरने में मिला युवाओं का साथ

विज्ञापन
फोटो....डीडीसी अध्यक्षा पिछले 16 दिनों से धरना दे रही हैं...किश्तवाड़ में - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में डीडीसी अध्यक्ष पूजा ठाकुर धरना शनिवार को भी जारी रहा। वह चार दिनों से अपने ही कार्यालय परिसर में धरना दे रही हैं। जहां, बारी-बारी से सियासी व सामाजिक नेता उनके समर्थन में आकर बैठ रहे हैं। उन्होंने विकास कार्यों को छोड़ पावर प्रोजेक्टों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई है। साथ ही उन भू-स्वामियों को मुआवजा देने की मांग की है जिन्हें उनका बकाया नहीं मिला है। शनिवार को डीडीसी के साथ पीडीपी के युवा नेता वासिल डूलवाल, एकजुट जम्मू के प्रधान मनीश्वर शर्मा और कुछ बेरोजगार युवा धरने पर बैठे। डीडीसी का कहना है कि जिला प्रशासन उन्हें लुभाने का प्रयास कर रहा है, परंतु यह धरना मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा। संवाद

फोटो....डीडीसी अध्यक्षा पिछले 16 दिनों से धरना दे रही हैं...किश्तवाड़ में- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें