पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते डोगरा फ्रंट शिवसेना सदस्य:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। डोगरा फ्रंट शिवसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रधान श्याम लाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पुंछ के जंगल में सैन्य टुकड़ी पर आतंकी हमले की निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उसी तरह एक और स्ट्राइक की जरूरत है। ताकि, आतंकी ठिकाने नष्ट कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लग सके। इस दौरान पवन कुमार, रमेश कुमार, तिलक राज, जिया लाल, बलदेव व अन्य मौजूद रहे। संवाद