फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर भड़के ग्रामीण

Fri, 18 Aug 2023 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्पर बली पंचायत के लोगों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, एक हफ्ते में कदम नहीं उठाने पर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अप्पर बली पंचायत के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर लोगों में रोष है। वीरवार को स्थानीय लोगों ने पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता तिरंतर सिंह के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रर्दशन किया। साथ ही एक हफ्ते में शिक्षकों की कमी दूर नहीं करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में लोगों ने बताया कि तरुटा दब्बड, उरखल और अप्पर मान्ता स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावक भी परेशान हैं। शिक्षा विभाग कई बार अवगत करवाने के बावजूद आजतक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी उधमपुर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों शिक्षकों की कमी को दूर करने में विफल रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि एक सप्ताह में अप्पर बली पंचायत के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए। कोई कदम नहीं उठाने पर उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया जाएगा। वहीं, उप राज्यपाल से शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें