फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कारोबारी से लिखित माफीनामा मिलने के बाद काम पर लाैटे रामनगर के सफाई कर्मचारी

Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर/रामनगर। रामनगर में सोमवार को कारोबारियों और सफाई कर्मचारियों के बीच हुए विवाद को सुलझा लिया गया है। इसके लिए बुधवार को सफाई कर्मचारी यूनियन, अर्बन लोकल बाडी की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष रवि रंधावा और जिला अध्यक्ष डेविड संधू के साथ रामनगर में पहुंची थी और वहां दोनों पक्षों की रजामंदी से तीन दिन से चल रहे इस विवाद को सुलझा लिया गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी काम छोड हडताल खत्म कर अपने कामकाज पर लौट आए।

गौरतलब है कि सोमवार को सफाई कर्मियों और कस्बे के दुकानदारों के बीच सडक पर कचरा जमा किए जाने के मामले को लेकर विवाद पैदा हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष एक दुसरे के खिलाफ सडक पर उतर आए थे और फिर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया था। लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मचारी शहर के कुछ कारोबारियों द्वारा उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार और धमकाने के खिलाफ माफी नामा की मांग को लेकर काम छोड हडताल पर चले गए थे।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने लगातार दो दिन तक अपना कामकाज बंद रखा और प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस व तहसील प्रशासन लागतार दोनो पक्षों के बीच सुलह करवाने का प्रयास करता रहा लेकिन सफाई कर्मियों के मुताबिक कारोबारी अपनी जिद पर अडा रहा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने भी दुर्व्यवहार करने के आरोपी कारोबारी से लिखित माफीनामा नहीं मिलने तक अपनी हडताल खत्म न करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रवि रंधावा ने कहा कि दो रोज पहले सामने आई घटना चिंताजनक है, सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पूरे प्रदेश में हडताल करने के लिए तैयार थे लेकिन आरोपी कारोबारी द्वारा लिखित में माफीनामा दिए जाने से मामला सुलझ गया है। वह सभी से आग्रह करते हैं कि सफाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार न करें, और कोई भी ऐसा मौका न दे जिससे मजबूर होकर इनको फिर से हडताल पर जाना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें