डोडा में प्रदर्शन करते हिंदू समुदाय के लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को डोडा में हिंदू समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। हमले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट रमन ठाकुर ने कहा कि आज श्रीनगर में जो हुआ, वह बहुत शर्मनाक है। जिन पर्यटकों पर हमला हुआ, वे बाहर से आए थे। कुछ कर्नाटक से थे, कुछ मध्य प्रदेश से और कुछ तमिलनाडु से। उन पर यह एक खतरनाक हमला था। हिंदुओं को चुन चुनकर आतंकियों ने निशाना बनाया है। मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला इसका कड़ा संज्ञान लें।