फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ दूसरे दिन भी हुए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरोर टोल प्लाजा के विरोध में वीरवार को भी लगातार दूसरे दिन भी डोगरा समिति व युवा राजपूत सभा जम्मू के समर्थन में शहर में दो जगह प्रदर्शन किए गए। इनमें शहरवासियों ने हिरासत में लिए गए युवा राजपूत सभा के सदस्यों को तत्काल रिहा करने और टोल प्लाजा को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य बस स्टैंड में पहला प्रदर्शन व्यापार मंडल उधमपुर के प्रधान जितेंद्र बरमानी की अगुवाई में हुआ। इसमें कांग्रेस के जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत समेत शहर के दुकानदार व अलग अलग पार्टियों के नेता शामिल हुए। लोगों ने एलजी सरकार होश में आओ, एलजी प्रशासन हाय हाय और जम्मू के साथ भेदभाव बंद करो आदि नारे लगाए गए।
व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने कहा कि डुग्गर समाज के साथ हो रहे भेदभाव को अब सहन नहीं किया जाएगा। युवा राजपूत सभा जम्मू के सदस्यों ने सरोर टोल प्लाजा का विरोध कर सराहनीय पहल की है। कहा कि सभा के सदस्य शांतिपूर्वक तरीके से सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन के इशारे पर उन्हें हिरासत में लेकर जेल में बंद कर दिया गया। कहा कि नियमानुसार 60 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पर दूसरा टोल प्लाजा नहीं लगाया जा सकता, तो फिर कैसे सरोर में 40 किलोमीटर के दायरे में दूसरा टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू राजपूत सभा की तरफ से सरोर टोल प्लाजा का विरोध बिल्कुल जायज है और पूरा डुग्गर समाज उनके समर्थन में हैं। इसलिए उनकी सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द सरोर टोल प्लाजा को हटाया जाए और जो भी सदस्य हिरासत में लिए गए हैं उन्हें रिहा किया जाए अन्यथा सभी शहरवासी जम्मू की तरह शहर को बंद कर सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

-
वहीं गोल मार्केट में दोपहर के समय दूसरा प्रदर्शन युवा राजपूत सभा उधमपुर के सदस्यों ने किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बीनू जम्वाल व अन्य ने कहा कि नियम के मुताबिक 40 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा नहीं लग सकते हैं इसलिए जल्द से जल्द सरोर टोल प्लाजा को वहां से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के भीतर हिरासत में लिए गए सदस्यों को नहीं छोड़ा गया, तो शनिवार को जम्मू के साथ पूरा उधमपुर शहर भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें