फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2024 06:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ जीएमसी के डाॅक्टरों ने कड़ा रोष जताया है। सुबह कामकाज बंद कर डाॅक्टरों ने अस्पताल परिसर में रोष रैली निकाली। इस दौरान दोषियों के लिए फांसी और डॉक्टरों के लिए सुरक्षा की मांग की। डाक्टरों ने नो सेफ्टी नो डयूटी के नारे भी लगाए। डॉ. तरुण नागर, डॉ. सौरभ तथा डॉ. (इंटर्न) फैजी गुल व अन्य ने कहा कि कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ पेश आई घटना बेहद दुखद है। हमारी मांग है कि दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। डाक्टरों के लिए अस्पताल में अलग कमरों का प्रबंध किया जाना चाहिए, जहां वे डयूटी के बाद बिना किसी डर के आराम कर सकें। ऐसे हमलों की रोकथाम को लेकर कानून बनाया जाना चाहिए, जिसकी डाक्टरों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने एक दिन के लिए इमरजेंसी को छोड़कर अन्य ओपीडी सेवाएं बंद रखी हैं, लेकिन अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है, तो यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। उधर ओपीडी सेवाएं बंद रहने के कारण जांच के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहने के कारण आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को राहत रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें