किश्तवाड़। जम्मू में पूर्व सैनिकों से मारपीट मामले में पूर्व सैनिकों ने कुलीद चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान थाना प्रभारी बख्शीनगर के खिलाफ रोष जताते हुए थाना प्रभारी व अन्य पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि शीघ्र उन्हें वहां से हटाया जाए और जांच करवाई जाए। अन्यथा पूरे जम्मू कश्मीर के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे। संवाद