उधमपुर। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी की मंगलवार को 15 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की। यह कार्रवाई चिनैनी थाना में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के मामले में की गई है। इसी मामले से जुड़ी 10 लाख की संपत्ति पहले भी कुर्क की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त जहीर अहमद निवासी खवापोरा जिला कुपवाड़ा एक कुख्यात ड्रग तस्कर है। इसका तस्करी और जिले के युवाओं के बीच मादरक बेचने का इतिहास रहा है। संवाद