बसंतगढ़ में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आरोपी की अचल संपति को कुर्क करते पुलिस अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पुलिस ने सोमवार को बसंतगढ़ क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम 1967 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद शफीक निवासी कदवाह की खसरा नंबर 232 वाली 1.3 मरला जमीन (अचल संपत्ति) कुर्क की है। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ की जा रही जांच में उक्त संपत्ति आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में पाई गई। हालांकि आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में यूएपीए की धारा 25 के तहत अचल संपत्ति कुर्क की गई है।