फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बुद्ध पूर्णिमा पर काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
चिनैनी के छपड़ी काली माता मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के छपड़ी काली माता मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को दिन भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। इस बार एक दिवसीय मेले का आयोजन नहीं हो पाया। श्रद्धालुओं ने मां काली के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में कमेटी की ओर से आयोजित हवन-यज्ञ में श्रद्धालु शामिल हुए और आहुतियां देकर विश्व शांति की कामना की। बुद्ध पूर्णिमा पर हर बार यहां मेला लगाया जाता था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के चलते इस बार इस मेले को रद्द कर दिया गया। मेला स्थल पर न ही अस्थायी दुकानें लगीं और न ही सरकारी स्टाल। सोमवार को मंदिर में कंजक पूजन किया गया। मां काली को भोग लगाया गया। दोपहर के समय मंदिर में भंडारा लगाया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें