फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से उखड़ी जिब पड़ानु की सड़क, नालियां टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई जिब-पडानु सड़क का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क किनारे बनाई गई नालियां टूट चुकी हैं। निकासी न होने से बारिश का पानी सड़क के बीच बहता है। मनकोटिया ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत की जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मौसम साफ होने पर सड़क और नालियों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

मनकोटिया ने अस्थाई रूप से सड़क को ठीक करने जेसीबी लगाकर वाहनों की आवाजाही बहाल करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें