फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने कई इलाकों से उठाई गंदगी, अभी तक व्यवस्था अस्थायी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने बुधवार को जेसीबी और वाहनों की मदद से कई हिस्सों से गंदगी उठाई। लेकिन अभी तक कचरा फेंकने के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद को इस परेशानी का जल्द स्थायी समाधान निकालना होगा। चार सप्ताह से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। सुई के लोगों के विरोध के कारण कचरे को नगर परिषद शहर से बाहर नहीं फेंक पा रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। बाजार के कई हिस्सों में तो इतनी अधिक गंदगी जमा हो चुकी है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि बुधवार को नगर परिषद ने शहर के कुछ हिस्सों से गंदगी को उठवाया है। सुबह के समय नगर परिषद की जेसीबी व वाहनों ने धार रोड के किनारे जमा गंदगी को उठाया। सलाथिया चौक, आदर्श कॉलोनी व अन्य कई स्थानों से गंदगी के ढेर उठाए जाने के बाद कुछ इलाके साफ नजर आए और इससे शहरवासियों को राहत मिली है। शहरवासी विनय कुमार, संजय कुमार, रोहित शर्मा व अन्य ने कहा कि पूरा शहर चरमराई सफाई व्यवस्था से परेशान है। सुई के लोगों का विरोध भी सही है, क्योंकि अभी तक नगर परिषद कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं कर पाया है, जबकि मौजूदा समय में सुई इलाके में करीब 25 हजार टन गंदगी जमा हो चुकी है और इसके कारण स्थानीय निवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है, इसलिए उनकी मांग है कि नगर परिषद व प्रशासन इस परेशानी को गंभीरता से लेकर स्थायी समाधान का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें