फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी वर्ग के हित में काम करना टीम का लक्ष्य

विज्ञापन
उधमपुर: व्यापार मंडल का चुनाव जीतने पर व्यापारियों का शुक्रिया अदा करते हुए जितेंद्र ब्रह्माणी ? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। व्यापार मंडल के चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को वरमानी गुट ने कहा कि यह व्यापारी वर्ग की जीत है। अब उनका लक्ष्य केवल व्यापारी वर्ग के हित के लिए काम करना है। इस जीत की खुशी में बुधवार और रविवार को विजय रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र वरमानी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में किए अच्छे कामों के कारण ही व्यापारियों ने एक बार फिर उनकी टीम को काम करने का अवसर दिया है। उनकी टीम का उद्देश्य केवल व्यापारियों के हित में काम करना है। इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। उनका प्रयास होगा कि उनकी टीम के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली टीम को भी साथ लेकर काम किया जाए।
उन्होंने बताया कि जीत की खुशी में बुधवार को सलाथिया चौक से दोपहर तीन बजे विजय रैली निकाली जाएगी। यह रैली रामनगर चौक, सैला तालाब चौक, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार से होकर बस अड्डे पर संपन्न होगी। इसके बाद रविवार को बिरमा पुल इलाके से दूसरी विजय रैली निकाली जाएगी। यह बाजार के बाहर विभिन्न हिस्सों से होकर बस अड्डे पर संपन्न होगी। मौके पर नवनियुक्त महासचिव राहुल मगोत्रा और कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें