गुरु राम दास महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्धारा में आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। सिख पंथ के चौथे गुरु रामदास का 487वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कमेटी के संयुक्त सचिव गुरमीत सिंह होश ने कहा कि गुरु रामदास सिख पंथ के चौथे गुरू थे। उन्होंने अमृतसर में सरोवर की बुनियाद एक मुसलमान फकीर मियां मीर से रखवाई थी। इससे उन्होंने समाज को आपसी भाईचारे का संदेश दिया था। सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। संवाद
गुरु राम दास महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्धारा में आयोजित कार्यक्रम- फोटो : UDHAMPUR