टैक्सी यूनियन के नवनियुक्त प्रधान प्रकाश राज व अन्य पदाधिकारी।
कटड़ा । धर्मनगरी मे टैक्सी ड्राइवर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश राज लगातार चाैथी एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। टैक्सी ड्राइवर यूनियन के चुनाव में 164 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें प्रकाश राज उर्फ बिट्टू को 93 वोट मिले जबकि उपविजेता को 71 मत प्राप्त। वहीं, रामलाल उपाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह महासचिव अशोक कुमार चुने गए। प्रकाश राज उर्फ बिट्टू ने कहा कि यूनियन के सदस्यों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। टैक्सी ड्राइवर को आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को महामाई की चुनरी और मां वैष्णो देवी का चित्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद