फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से 22.4 किलो भुक्की ला रहा हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। श्रीनगर से 22.4 किलो भुक्की ला रहे हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान उधमपुर के रठियान निवासी रियाज अहमद के रूप में हुई है। वह आईआरपी की 24 बटालियन उधमपुर में तैनात है। पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर व मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो दिन में पुलिस ने शहर के अंदर करीब 50 किलो भुक्की बरामद करने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर रात को पुलिस ने जखैनी इलाके में श्रीनगर से उधमपुर की तरफ आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (जेके14ई-1786) को रोका। तलाशी लेने पर 22 किलो 400 ग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब रहे कि मंगलवार को पुलिस ने पंजाब के ट्रक से 27 किलो भुक्की बरामद की थी। वहीं, तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी चालक और सहचालक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें