डोडा। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी यासिर हुसैन वानी ने शनिवार को शहर के बाजारों में एंटी पॉलीथिन मुहिम चलाई। नगरपालिका लाइसेंसों के सत्यापन के संबंध में दुकानों की जांच के लिए टीम को भेजा गया। इस दौरान टीम ने पांच किलो पॉलीथिन जब्त किया और 2100 रुपये का जुर्माना लगाया। दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि 120 माइक्रोन से कम का पॉलीथिन प्रतिबंधित है। इसका उपयोग न करें। संवाद