फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद लॉकडाउन में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। प्रतिबंध के बावजूद लॉकडाउन में पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है और इनको कोई रोक भी नहीं रहा है। रेहड़ी व फड़ी वाले धड़ल्ले से पॉलिथीन में घड़ल्ले से सामान बेच रहे हैं और जानकारी के बाद भी नगर परिषद की तरफ से न तो इनको रोका जा रहा है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पॉलिथीन के इस्तेमाल से शहर में सफाई व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। सितंबर में जिले को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त करने को लेकर प्रशासन, नगर परिषद व अन्य कई सरकारी विभागों ने बड़ा अभियान छेड़ा था। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों को इसको लेकर जागरूक किया गया। इसके अलावा कई दुकानों, रेहड़ी वाले, होटल व रेस्टोरेंट वालों पर कार्रवाई भी की गई। अक्तूबर में जिला प्रशासन ने जिले को पॉलिथीन मुक्त भी घोषित कर दिया। लेकिन इसके बावजूद रेहड़ी व फड़ी वालों ने नगर परिषद से छुपा कर पॉलिथीन का इस्तेमाल जारी रखा। लेकिन लॉकडाउन के बीच तो अब रेहड़ी व फड़ी वालों में नगर परिषद का भी डर नहीं रहा है। अब धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। रेहड़ी व फड़ी वाले सब्जी मंडी से सब्जी व फल लाने के बाद सब्जी को किलो के हिसाब से पॉलिथीन में पैक कर रख देते हैं और फिर इन्हीं पैकेट में सब्जी व फल बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा फड़ी वाले भी धड़ल्ले से प्रतिबंध किए पॉलीथिन में ही सामान बेच रहे हैं। इसको लेकर नगर परिषद की तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा है। नगर परिषद की टीम हर रोज बाजार में निरीक्षण करने के लिए निकलती है, लेकिन पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी कारण शहर में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। गंदगी में ज्यादातर पॉलिथीन ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें