उधमपुर। शिवसेना (बाला साहेब ठाकरे) की उधमपुर इकाई की ओर से शनिवार को जिला प्रधान की ओर से प्रेसवार्ता कर महबूबा मुफ्ती के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी बयानबाजी कर देशवासियों की भावना को ठेस पहुंचाई है। इसलिए उनपर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसे लोगों को तत्काल भारत को छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यह लोग देश को बांटने की ओछी राजनीति कर आपसी भाइचारे और सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते हैं। इसलिए केंद्र सरकार और उपराज्यपाल से उन्होंने सख्त कारवाई की मां की है। वहीं, चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई नहीं की गई तो शिवसेना उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान अरविंद प्रभाकर, डीसी शर्मा, विकास रैना, राजेश वर्मा, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।