कटड़ा। धर्मनगरी में रविवार को भाजपा मंडल की टीम का गठन किया गया।
हालांकि भाजपा कटड़ा मंडल के सोहनलाल पहले से ही प्रधान नियुक्त किया जा चुके हैं। भाजपा मंडल की नवनियुक्त टीम में चार उप प्रधान, दो महासचिव, चार सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, एक प्रवक्ता, एक मीडिया सचिव, एक सोशल मीडिया सचिव और पब्लिसिटी सचिव के साथ ही इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इसके लिए 26 कार्यकारी सदस्य मंडल में नियुक्त किए गए हैं। भाजपा मंडल की नवनियुक्त टीम में संजय गंडोत्रा, संतोष सिंह, प्रेमचंद व पोली देवी को उप प्रधान नियुक्त किया है। भाजपा नेता रमन सिंह व गणेश चंद को मंडल का महासचिव नियुक्त किया है । वहीं संतोष देवी, कैलाशो देवी, अजय शर्मा व साहिल शर्मा को सचिव नियुक्त किया है। वही कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत भारती को सौंप गई है। इसी तरह पूजा देवी को कार्यालय सचिव, याकूब अली को प्रवक्ता, तोशू देवी को मीडिया सचिव, जबकि सोनू सेठ को सोशल मीडिया सचिव बनाया गया है। रविंद्र बद्राल को पब्लिसिटी सचिव और रवि सिंह को इंचार्ज नियुक्त किया है। भाजपा की कटड़ा मंडल टीम में 26 कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए हैं ताकि मंडल में भाजपा सक्रियता से कार्य कर सके। कटड़ा की नवनियुक्त मंडल की टीम को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे ने खुशी जताई कि मंडल की नवनियुक्त टीम भाजपा को मजबूत करने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी और तन मन धन से कार्य करेगी।