फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनता दरबार में पेयजल संकट को दूर करने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विधायक सुनील भारद्वाज ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र में पेश आ रही पानी, सड़क, शिक्षा आदि से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। जनता दरबार के दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि रामनगर में कई क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिन इलाकों में पानी उपलब्ध है, वहां स्टाफ की कमी के कारण लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया रहा है। इसके अलावा स्कूली इमारतों की खस्ताहालत, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क संपर्क मार्ग, खस्ताहाल स्कूली इमारतों की दशा को सुधारने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आदि मुद्दों को भी उजागर किया गया। इस दौरान स्टाफ की कमी के कारण जिन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है, उन इलाकों के पंचायत प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा गया ताकि पंचायत वालंटियर के रूप में क्षेत्र में जलापूर्ति का बहाल रखने में सहयोग मिल सके। इस मौके पर विधायक सुनील भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्येक ब्लाॅक में मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया है। अपने मंडल की समस्याओं को संबंधित बीडीओ तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामनगर में लगभग 40 से अधिक सड़कों की जियो टैगिंग हो चुकी है। खासकर जिन इलाकों की 250 से अधिक आबादी है, उन गांवों में अपने मंडल अध्यक्ष के माध्यम से बीडीओ से प्रमाण पत्र हासिल कर पीएमजीएसवाई में जियो टैगिंग करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों की खस्ताहाल इमारतों की समस्या को भी दूर करने के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें