रियासी के कारुया कोटली में बैठक करने पहुंचे एनसी ओबीसी सेल के प्रधान।
- फोटो : samba
रियासी। नेशनल कांफ्रेंस की वीरवार को कोटली में बैठक हुई। इसमें पंचायती और निकाय चुनावों के लिए सभी को अभी से सक्रिय होने को कहा गया।
इस मौके पर पार्टी के ओबीसी सेल के चेयरमैन अब्दुल गनी तेली मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेकां प्रदेश की सभी पंचायतों और निकाय में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को दिन रात जान लगाकर काम करना होगा ताकि पार्टी को कामयाबी मिल सके। बैठक को जोनल प्रधान तारिक भट्ट, ओबीसी सेल के जिला प्रधान राम प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रधान मोहम्मद तुफैल और रविकांत ने भी संबोधित किया। इस दौरान कहा गया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्यों की बयार बहेगी। जो काम पिछले 10 वर्षों से रुके हुए थे, उनको गति देकर पूरा किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों को करने के लिए कहा गया।