फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर न्याय और साइबर अपराध पर कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में मंगलवार को किशोर न्याय पर तीन दिवसीय और साइबर फॉरेंसिक पर पांच दिवसीय कोर्स का आगाज हुआ। इसमें उप-निरीक्षक रैंक के 30 पुलिस अधिकारी भाग लेंगे। दोनों पाठ्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ अकादमी के सहायक निदेशक (आउटडोर, इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर आधारित इन पाठ्यक्रमों को साइबर अपराधों, कानूनी प्रावधानों से संबंधित और कौशल के विकास के लिए साइबर अपराध के मामलों की जांच आदि मुद्दों के बारे में भाग लेने वाले अधिकारियों को संवेदनशील बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा किशोर न्याय पर बच्चों की सुरक्षा देखभाल और अधिकारों के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें