फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस ने महादेव मोहल्ले में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महादेव निवासी सुनील कुमार पुत्र बिशन दास ने 22 जनवरी को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मोबाइल टावर से रेडियो रिमोट यूनिट चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस पोस्ट डेरा बाबा के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जरनैल सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। कुछ संदिग्धों से पूछताछ के बाद 17 फरवरी को उत्तम कुमार पुत्र केस राज और संग्राम सिंह पुत्र लहर सिंह दोनों निवासी कांजली को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। दोनों से चोरी किया गया रेडियो रिमोट यूनिट बरामद कर लिया। यह जांच एएसपी इफ्तिखार अहमद, डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल और एसएचओ रंजीत सिंह राव ने एसएसपी परमवीर सिंह के दिशा-निर्देश पर पूरी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें