संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेहम्बल पुलिस ने मांड के एक घर में तीन दिन पहले हुई चोरी का एक मामले सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं। सात अप्रैल को पुलिस चौकी टिकरी में बलबीर सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी मांड, उधमपुर ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि चोरों ने उसके घर से सोने के आभूषण चुरा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा और उनसे लगातार पूछताछ की। एक संदिग्ध गोपाल कुमार उर्फ गोपालू निवासी मांड ईस्ट, उधमपुर ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गहने भी बरामद कर लिए।