फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन की रिमांड पर लिया गया हेरोईन आरोपी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। हाईवे पर रविवार को 21 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी को 27 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे हेरोइन को लाने, ले जाने, इस दौरान उसके अन्य लोगों से संपर्क, आदि सवालों के जवाब तलाश रही है। साथ ही हेरोइन को एफएसएल में जांच के लिए भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने रविवार की सुबह हाईवे पर लगाए नाके पर श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे सेब से लदे एक ट्रक को रोक कर उसकी जांच की थी। इसमें पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली, और ट्रक से 21 किलो हेरोइन की खेप बरामद की। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। तस्करी के आरोप में पुलिस ने पंजाब के नवांशहर निवासी ट्रक चालक कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।
अगले दिन सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही पुलिस ने बरामद हेरोइन को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। पुलिस ने अभी इस संदर्भ में किसी और को गिरफ्तार नहीं किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसकी कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। आरोपी के पास से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें