फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने दी आपराधिक मामलों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में मानवाधिकार और आपराधिक न्याय प्रणाली विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कोर्स का शनिवार को समापन किया गया। इस पाठ्यक्रम में पुलिस के 22 अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कमजोर समूहों महिलाओं और बच्चों आदि के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की घोषणाएं, अधिवशेन आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। आईसीपीआर के साथी डॉक्टर महेश कौल, जम्मू विश्वविद्यालय की विधि विभागाध्यक्ष डॉक्टर सविता नायर, जेएंडके उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शेख शकील, आईआरपी-19 बटालियन के कमांडेंट एसएसपी रणधीर सिंह, जेएंडके सीआईडी मुख्यालय के सीपीओ कमल शर्मा सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने व्याख्यान दिए। शनिवार को समापन कार्यक्रम में अकादमी के मुख्य कानून प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को समाज को सुरक्षित और प्रतिष्ठित बनाने के लिए साथी पुलिसकर्मियों के साथ भी प्राप्त ज्ञान को साझा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें