फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘एक दीया शहीदों के नाम’ से शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के पुलिस शहीदी स्मारक दोमेल पर टीम खालसा की ओर से पुलिस के सहयोग से एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ‘एक दीया शहीदों के नाम’ जलाकर व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों व जवानों के अलावा काफी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर शहीदों की शहादत को नमन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुरिंदर सिंह खालसा ने बताया कि हम घरों में चैन के साथ सोते हैं तो इसका श्रेय उन वीर जवानों को जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दे दिया लेकिन देश की आन बान और शान पर कोई आंच तक नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि अपने शहीदों का यह कर्ज हमें कभी नहीं चुका सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम हर साल राष्ट्रीय पर्वों व त्योहारों की पूर्व संध्या पर अपने शहीदों को भी याद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर अलग-अलग संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें