फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त करवाए छह मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने जखैनी चौक से एक वाहन को जब्त कर छह मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहम्मद शब्बार निवासी गोल मेला उधमपुर और शौकत अली निवासी वेरीनाग (अंनतनाग) वर्तमान गोल मेला उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जखैनी चौक में नाका लगाया था। इस दौरान वाहन (जेके 14 डी 4503) की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से घाटी की ओर से ले जाए जा रहे छह मवेशी मिले। पुलिस ने उन्हें मुक्त करवा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें