उधमपुर। रौन दोमेल पुलिस ने ट्रक से 17 मवेशियों को मुक्त करवा कर तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार दोपहर एक बजे पुलिस ने ट्रक (जेके02बीवी-6687) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 17 मवेशी बरामद हुए। चालक मवेशियों के संबंध में दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया। पुलिस ने उसी समय चालक याकूब निवासी चंबा (हिमाचल प्रदेश) और अल्ताफ हुसैन निवासी क्रिमची, मानसर (उधमपुर) को गिरफ्तार कर लिया।