किश्तवाड़। मवेशी तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है। इसी के तहत रविवार को पुलिस ने गुंद्रेना टागूड गांव से चार मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विशेष सूचना पर छात्रू थाने की टीम ने इंस्पेक्टर संदीप परिहार थाना प्रभारी के नेतृत्व में टागूड के गुंद्रेना इलाके में नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने मानशाह गुर्जर निवासी बलाना सिगदी को गिरफ्तार किया है। छात्रू थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।