फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त करवाए 12 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पशु तस्करी का प्रयास को विफल कर पुलिस ने कुद नाके से एक वाहन को जब्त कर उसमें अवैध रूप से घाटी की ओर तस्करी के लिए लेकर जा रहे 12 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस संबध में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान चालक नजीर अहमद निवासी कंगा (रामबन), शब्बीर अहमद निवासी चंद्रकोट (रामबन) और शौकत अहमद निवासी दूरू (अनंतनाग) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुद में चेकिंग के दौरान वाहन (जेके 02सीजी 9128) अवैध रूप से घाटी ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को पाया। उन्हें मुक्त करवाते तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें