उधमपुर। गोवंश तस्कर के चंगुल से चार गोवंश छुड़ाए गए और एक वाहन जब्त किया गया। पुलिस स्टेशन कुद की टीम ने कुद नाके पर बोलेरो जेके08डी-7678 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर चार गोवंश लदे पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वाहन का चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर भाग निकला। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। संवाद