चिनैनी में पुलिस की ओर से लगाया गया नाका: स्रोत:संवाद
चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया । हाईवे पर एसआई जगदेव सिंह तथा उनकी टीम ने नाका लगाकर वाहन चालकों की ओर से वर्दी न पहनने, गाड़ी चलाते मोबाइल का इस्तेमाल करने, सीट बेल्ट न लगाने और हेलमेट न पहनने वालों पर कार्रवाई की। संवाद