फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे पर वार...9 माह में 146 गिरफ्तार, 37 दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
-7.91 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त, 5.42 करोड़ की नशीले पदार्थों से अर्जित संपत्ति जब्त
विज्ञापन

उधमपुर। जिला पुलिस ने जनवरी से सितंबर तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 101 मामले दर्ज किए। 146 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया।इनमें 133 एनडीपीएस के तहत और 13 पीआईटी एनडीपीएस व पीएसए के तहत गिरफ्तार किए गए। नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल 45 वाहन जब्त किए गए। एच1 ड्रग मानदंडों का उल्लंघन करने पर 8 दवा दुकानों को सील किया गया। वित्तीय कार्रवाई के तहत नशीले पदार्थों के तस्करों से जुड़े 54 बैंक खातों को जब्त कर लिया गया जिनमें 17,47,812 रुपये शामिल थे। हेरोइन, चरस, अफीम और गांजा सहित 7.91 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। एनडीपीएस प्रावधानों के तहत 5.42 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त की गई जिसमें घर, ट्रक, कार, बाइक, फ्लैट, जमीन, स्कूटी और बचत खाते शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंचैरी में 2 कनाल 10 मरला अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। पेशेवर जांच और अभियोजन के परिणामस्वरूप 28 मामलों में 37 लोगों को दोषसिद्धि मिली, जो उधमपुर पुलिस की नशा मुक्त समाज के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें