उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव गठित परिषद के छात्रों को सम्मानित कर
उधमपुर। प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय एक ने अपने वार्षिक अलंकरण समारोह का सोमवार को आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्या स्वाति बंसल की देखरेख में समारोह की शुरुआत नवनिर्वाचित और चयनित छात्र नेताओं के मार्चपास्ट के साथ हुई। शपथ ग्रहण एवं बैजिंग समारोह प्रधानाचार्य के संबोधन के बाद, नवनियुक्त स्कूल कैप्टन ब्वॉयज आरुष जंडयाल, स्कूल कैप्टन गर्ल्स रूपाशी गुप्ता, स्कूल उप-कप्तान ब्वायज सुनंदन, स्कूल उप-कप्तान गर्ल्स रोशनी, स्कूल खेल कप्तान ब्वॉयज सुनील सिंह, स्कूल खेल कप्तान गर्ल्स नितिका डोगरा और अन्य परिषद सदस्य शपथ लेने के लिए आगे बढ़े। प्रिंसिपल द्वारा स्वयं दिलाई गई शपथ में स्कूल के मूल्यों को बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और छात्र समुदाय की बेहतरी के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई गई। बंसल ने अन्य वरिष्ठ शिक्षिकाओं के साथ मिलकर छात्र नेताओं को उनकी नई जिम्मेदारियों के प्रतीक बैज और सैश पहनाए।