फोटो...अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीडीसी अध्यक्षा व जिला उपायुक्त आदि ने वृक्षारोपण किया।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किश्तवाड़ विकास प्राधिकरण और वन विभाग ने जिला प्रशासन एवं पीआरआई के सहयोग से ग्राम इंद्रानगर के पास मैपारण पार्क में पौधरोपण किया। इस अभियान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद की अध्यक्षा पूजा ठाकुर ने किया। वहीं, उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त शाम लाल विशिष्ट अतिथि थे। विकास प्राधिकरण के सीईओ इंद्रजीत सिंह परिहार, डीएफओ सागर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्क में ग्रीन जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत देवदार के सौ पौधे लगाए गए। अग्राल सरथल, टटानी, चिरूल और शिक्षा संस्थानों जैसे जीडीसी पाडर गुलाबगढ़, एमएस टटानी में भी पौधरोपण किया गया। अभियान के दौरान सभी स्थानों पर कुल 465 पौधे लगाए गए, और 75 पौधे स्थानीय लोगों में वितरित किए गए। संवाद
फोटो...अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीडीसी अध्यक्षा व जिला उपायुक्त आदि ने वृक्षारोपण किया।- फोटो : UDHAMPUR