फोटो.. किश्तवाड़ पुलिस ने डीपीएल में पोधारोपण किया।
- फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। पुलिस ने सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से जिला पुलिस लाइन में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने कहा कि यह प्रकृति के लिए समय है, जहां पर्यावरण में योगदान देना है। सभी लोग घातक वायरस कोराना से लड़ रहे हैं। यह सभी के लिए चिंता का विषय है, जिसको लेकर सबको एक-एक पेड़ लगाकर योगदान देना चाहिए। ताकि, वातावरण शुद्ध रहे। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एएसपी राजिंदर कुमार, डीएसपी डीएआर जिया-उल-हक, एसडीपीओ अठोली विक्रम सिंह, रेंज अधिकारी वन विभाग शकील किचलू, आदि अधिकारी मौजूद थे। संवाद