किश्तवाड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शाखा स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट ने किश्तवाड़ में पौधरोपण अभियान चलाया। शाका के संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि वृक्षों को निरंतर काटा जा रहा है, और नए पौधे भी नहीं लगाए जा रहे हैं। जिसके कारण भविष्य में पारिस्थितिकी असंतुलन की आशंका है। इसी को ध्यान में रखकर वृक्ष बचाओ और पौधरोपण अभियान कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। फारेस्ट ब्लॉक अफसर नवशाद मलिक भी इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण बचाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में अमीषा, सिया, अभिषेक, आयुष, भूमिका, भानवी, समीक्षा, रिकी, आशा, आकाश, नीरज और सरतीक शामिल हुए। संवाद
फोटो....एबीवीपी किश्तवाड़ ईकाई ने वृक्षारोपन किया।- फोटो : UDHAMPUR