सुद्धमहादेव के साथ लगते मानतलाई में पहुं
चिनैनी। तीन दिवसीय प्रसिद्ध मेले से पहले ही तीर्थ स्थल सुद्धमहादेव में श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिखने लगी है। श्रद्धालु भगवान शिव के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंच रहे हैं और माथा टेक रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों को भी मेले से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सुद्धमहादेव व्यापार मंडल के प्रधान कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से सुद्धमहादेव में श्रद्धालुओं की आवाजाही दिखने लगी है। इससे पहले इस स्थल पर वीरानी छाई हुई थी। मगर अब मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद बंधी है। मेले को लेकर दुकानदार भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मेले में अस्थायी दुकानें लगाने वाले दुकानदार जगह का चयन कर चुके हैं। संवाद