फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छड़ी के साथ मिंधल माता की यात्रा के लिए जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिंधल माता के दरबार के लिए उधमपुर से लगभग 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था छड़ी यात्रा पर रविवार को रवाना हुआ। माता रानी के जयकारे लगाते और भजन गाते हुए जत्था सुबह शहर के टाउन हाॅल से रवाना हुआ। रीना देवी, हर्ष व अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि बीते 14 साल से वह छड़ी लेकर मिंधल माता की यात्रा पर जा रहे हैं। माता रानी से यही प्रार्थना करते हैं कि समाज में बढ़ रहे अशांति के वातावरण को दूर कर सुख-शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समाज वर्तमान में कई तरह की व्याधियों से जूझ रहा है। पहले कोरोना का संकट झेलना पड़ा। इसके बाद अब युद्ध के हालात का सामना करना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें