चिनैनी। शहर का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) आपदा की स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में अलग कमरा तैयार किया गया है। अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर सैयद अशरफ बुखारी ने बताया कि आपदा के लिए अस्पताल में एक कमरा अलग से है। इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर और कई तरह की जरूरी वस्तु उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जिसमें डॉक्टर सहित आठ लोग शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द की गई हैं। संवाद