चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पंचायत लद्दा के पास ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लद्दा मार्ग पर ट्रैक्टर चालक गति पर नियंत्रण नही कर पाया और ट्राली पलट गई। ट्राली की चपेट में आकर एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया। साथ ही मृतक राज सिंह (34) निवासी लद्दा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।