फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मौजूद होटलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने बढ़ता जा रहा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। शहर के बीच मौजूद होटलों में क्वारंटीन सेंटर का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर को एक बस क्वारंटीन किए लोगों को लेकर सैला तालाब इलाके में सुभाष होटल पर पहु्ंची, लेकिन स्थानीय निवासियों और होटल मालिक ने लोगों को होटल के अंदर रखने से इंकार कर दिया। वहीं शहर के वार्ड नंबर 11 में भी पार्षद सहित कई लोगों ने होटल डॉलफिन में क्वारंटीन बनाने का विरोध किया है। जब से प्रशासन ने शहर के अंदर मौजूद होटलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने का आदेश जारी किया है, तब से शहरवासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। सोमवार को लोगों ने सब्जी मंडी में इसके खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया था। वहीं मंगलवार को इसको लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में रोष प्रकट किया गया। जानकारी अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बस क्वारंटीन किए लोगों को लेकर सैला तालाब इलाके में मौजूद सुभाष होटल पर पहुंची। जब होटल मालिक और स्थानीय निवासियों को इसकी सूचना मिली तो सभी ने इनको रखने का विरोध करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह थी कि बस तो पहुंच गई, लेकिन इस बस के साथ प्रशासन व पुलिस का एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। बस जम्मू से उधमपुर पहुंची थी और इनमें बैठे लोगों का कहना था कि उनको कहा गया है कि सुभाष होटल चलें जाएं, वहां पर सभी तरह की व्यवस्था कर दी गई है। जब लोगों ने होटल में नहीं रहने दिया तो चालक बस को लेकर लौट गया। वहीं दोपहर के समय वार्ड नंबर 11 की पार्षद आरती वर्मा ने कुछ स्थानीय निवासियों के साथ डॉलफिन होटल में क्वारंटीन सेंटर बनाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि होटल रिहायशी इलाके में है। अगर गलती से भी कोई पॉजिटिव व्यक्ति होटल में पहुंच जाता है तो हालात खराब हो जाएंगे और इससे लोगों के लिए खतरा पैदा हो जाएगा। जिला प्रशासन को एक बार अपने निर्णय को लेकर फिर से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें